17 Apr 2024, 00:14:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

सिलेंडर फटने से लगी आग में एक ही परिवार के सात झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 4:03PM | Updated Date: Mar 26 2019 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में आज सिलेंडर फटने से एक घर में लगी आग में एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। सिटी कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि सकतपुर रोड स्थित एक कॉलोनी के एक घर में अचानक आग लग जाने से एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग की चपेट में आये लोगों की पहचान सरस (5), खुशी (3), सोनू (28), आशा (22), नारायण (63) और सिंगार (59) कुशवाह के तौर पर हुई है। 
 
बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से ये हादसा हुआ है। हालांकि आग लगने का असली कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »