20 Apr 2024, 03:34:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ जिले के तलेन थानांतर्गत ग्राम निशाना में विवाद के चलते आज ससुर ने अपनी बहू की चाकू से नृसंश हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार ससुर और बहू में गेहूं बंटाई को लेकर दोपहर घर पर विवाद हो गया। ससुर मांगीलाल भिलाला  द्वारा गुस्से में आकर बहू कौशल्या बाई पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर अवस्था में महिला को परिजन पड़ाना के निजी क्लीनिक पर ले गये। वहां चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। तलेन पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए मांगीलाल सिंह को मय चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »