20 Apr 2024, 04:01:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उज्जैन : लोकसभा चुनाव के पहले संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 1:36PM | Updated Date: Mar 22 2019 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन संसदीय क्षेत्र में मई के तीसरे सप्ताह में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव और मालवांचल में मनाये जाने वाले रंगपंचमी त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले के संवेदनशील मतदान केन्द्रों व थाना क्षेत्रों में सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। यहां सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जिले के ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल है।
 
इस संसदीय क्षेत्र पर 19 मई को चुनाव होना है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चिन्तामण मालवीय वर्तमान में सांसद है। इस संसदीय क्षेत्र में उज्जैन जिले की सात और रतलाम जिले की आलोट विधानसभा सीट आती हैं। वर्तमान स्थिति में 16 लाख 47 हजार 356 मतदाता अपने मतों का उपयोग करेगें। क्षेत्र में 436 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। जिले में दीवार लेखन, पोस्टर, बैनर आदि हटाने का कार्य जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »