25 Apr 2024, 21:18:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भिण्ड : हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 1:06PM | Updated Date: Feb 21 2019 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के दबोह थाना पुलिस ने पांच महीने से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को दतिया जिले के टेडा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। दबोह थाना  प्रभारी नवीन यादव ने आज यहां बताया कि सितंबर 2018 में देवरी निवासी नरेंद्र परमार ने अपने साथी शिवम और पुष्पेंद्र के साथ मिलकर अजय दुबे की गोली मारकर  हत्या कर दी थी। उसे मुखबिर की सूचना पर टेडा गांव के शिवशंकर मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में भिण्ड पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस ने आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »