28 Mar 2024, 20:57:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ऑफिस से छुट्टी लेने लिए काम आएंगे ये बहाने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2018 10:24AM | Updated Date: Jul 5 2018 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लगातार कई दिनों तक काम करने के बाद मन करता है कि आप एक दिन की छुट्टी लें लेकिन अगर बाॅस खडूस हो तो छुट्टी लेना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप सोचते हैं कि आप बाॅस से छुट्टी के लिए कैसे कहें। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ बहानों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके काम को आसान कर देंगे-
 
अगर आपका ऑफिस जाने का मन नहीं है तो आप छुट्टी लेने के लिए बुखार का बना सकते हैं। लेकिन अगर आप यह बहाना बना रहे हैं तो यह सुनिश्चित जरूर कीजिएगा कि बाॅस आपको देखने के लिए घर पर न आ जाए।
 
वहीं अगर आॅफिस में जरूरी प्रोजेक्ट है और आपको जाना ही पड़ेगा तो आप व्हीकल खराब होने का बहाना बना सकते हैं। इससे आप कुछ देर आराम करने के बाद थोड़ी देर से ऑफिस जा सकते हैं।
 
छुट्टी लेने के लिए किसी भी रिश्तेदार के मरने का बहाना बनाया जा सकता है। यह बहाना हमेशा काम करता है। इतना ही नहीं, इस बहाने को बनाने पर बॉस आपसे कोई बहस नहीं करता।
 
फूड प्‍वॉइजनिंग का बहाना लगाकर भी छुट्टी लेना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। ऑफिस, स्कूल या कॉलेज से छुट्टी लेने के लिए यह बहाना काफी पुराना और हिट है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »