29 Mar 2024, 12:40:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

यहां करें बसंत ऋतु को खुलकर इंजॉय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 11:11AM | Updated Date: Mar 13 2018 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्प्रिंग सीजन यानी बसंत ऋतु अब सिर्फ कहने के लिए ही रह गई है। ठंड का मौसम खत्म होते ही तुरंत चिलचिलाती गर्मी पड़ने लगती है। बावजूद इसके देशभर में ऐसे कई डेस्टिनेशन्स हैं जहां जाकर आप बसंत ऋतु को बेहद करीब से महसूस कर सकते हैं। बसंत ऋतु का मतलब ही है- खिलते हुए खूबसूरत फूल, फल, धीमी-धीमी बहती हवा और सूरज की हल्की रोशनी… ऐसे में हम आपको बता रहे हैं उन इंडियन डेस्टिनेशन्स के बारे में जहां जाकर आप स्प्रिंग सीजन का मजा उठा सकते हैं…
 
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग को क्वीन आॅफ हिल्स भी कहा जाता है और यहां जाकर आपको बेहतरीन प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे। टाइगर हिल का सनराइज हो या टॉय ट्रेन की यात्रा…चाय के खूबसूरत बगान हों या पहाड़ों से झांकती हरियाली…ये मनोरम दृश्य निश्चित ही आपका मन मोह लेंगे।
 
वायनाड 
केरल जिसे गॉड्स ओन कंट्री भी कहते हैं में पहुंचकर भी आपको स्प्रिंग सीजन के बेहतरीन नजारे दिखेंगे। केरल का वायनाड भी भारत में बसंत ऋतु को महसूस करने की बेहतरीन जगह है। यहां चारों तरफ सिर्फ हरियाली ही हरियाली है। पहाड़ी इलाका अपने वाइल लाइफ के लिए भी मशहूर है।
 
कसोल 
हिमाचल प्रदेश में बसा कसोल भले ही ठंड से जम जाता हो लेकिन बसंत ऋतु आते ही यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। यह भारत के बेस्ट स्प्रिंग डेस्टिनेशन्स में से एक है। अगर आपको प्रकृति से प्यार है तो आप यहां जरूर जाएं। पार्टी और अडवेंचर पसंद लोग भी यहां अक्सर जाते हैं।
 
जीरो वैली
अरुणाचल प्रदेश स्थित जीरो वैली सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जगह अपने जीरो फेस्टिवल के लिए भी मशहूर है। यहां चारों तरफ मौजूद हरियाली देखते ही बनती है। मार्च से मई के बीच अगर आप यहां जाएं तो घाटी से बहती हवा और शांति में आप खुद को महसूस कर पाएंगे।
 
गोवा 
वैसे तो गोवा किसी भी सीजन में जा सकते हैं लेकिन स्प्रिंग सीजन में यहां की बात ही कुछ और है। अगर आप यहां मार्च के महीने में जाएं तो आप यहां होने वाले शिगमो फेस्टिवल का हिस्सा भी बन सकते हैं। करीब 15 दिनों तक चलने वाला यह फेस्टिवल दुनियाभर में मशहूर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »