28 Mar 2024, 19:33:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

इन शहरों में घूमने से पहले जरूर जान लें ये जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2017 12:38PM | Updated Date: Nov 17 2017 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुछ लोग दुनिया भर में घूमने का शौंक रखते हैं। हर बार वे अलग देश और जगह घूम लेना चाहते हैं और हर शहर की अलग-अलग खासियत भी होती है। कही पर ज्यादा गर्मी तो कहीं पर बहुत सर्दी पड़ती है। आप भी किसी अनजान जगह पर घूमने जा रहे हैं तो पहले वहां के बारे में मौसम की जानकारी लेना बहुत जरूरी है। आइए जानें दुनिया के कुछ ऐसे शहरों के बारे में जहां के मौसम के बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है।

1. वेलिंगटन शहर, न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड का वेलिंगटन शहर दुनिया का सबसे हवादार शहर माना जाता है। यहां पर हर समय तेज हवाएं चलती हैं और हवा की रफ्तार औसतन 29 किमी प्रतिघंटे के हिसाब से आंकी जा चुकी है।

2. अल आल्टो शहर, बोलीविया

यह शहर दुनिया के सबसे ऊंचे शहरों में से एक है. यह जगह समुद्रतल से 4150 ऊंचाई पर बसी है।

3. कुवैत

दुनिया के गरेम शहरों का बात करें तो कुवैत सबसे गर्म शहर माना जाता है। यहां तापमान 34.3 डिग्री से कम नहीं होता।

4. आसवान शहर, मिस्र

दुनिया के सबसे सूखे शहरो में मिस्र में बसे आसवान शहर का नाम आता है। इस इलाके में बारिश बहुत ही कम होती है। कई-कई बार तो सालों बारिश नहीं पड़ती।

5. याकुत्सक शहर, रूस

रूस में बसे याकुत्सक शहर को सबसे ठंड़ा शहर माना जाता है। कई बार तो यहां का तापमान 51 डिग्री से भी कम हो जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »