19 Apr 2024, 02:56:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

रिश्तों में दरार... कहीं सोशल मीडिया तो नहीं वजह?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 12:59PM | Updated Date: Sep 20 2017 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर और परिवार की जिम्मेदारी बढ़ जाने पर हर पति-पत्नी में छोटे-मोटे झगड़े तो होते ही रहते हैं, लेकिन आजकल रिश्तों में बढ़ते झगड़ों कारण 'सोशल मीडिया' है। आजकल लोग सोशल मीडिया पर अपडेट रहने के चक्कर में रिश्तों की अहमियत भूलते जा रहे हैं। रिश्तों को निभाने के लिए भी आजकल लोग सोशल मीडिया और मोबाइल का सहारा ही लेते हैं, जिससे लोग रिश्तों से ज्यादा इस चीज को अहमियत देने लग गए हैं।

बैडरूम में फोन

आजकल शादी के बाद होने वाले झगड़ों की वजह काफी हद तक मोबाइल फोन होता है। लोग साथी को टाइम देने की बजाए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना ज्यादा जरूरी समझते हैं, जिसके कारण आपके बीच में झगड़े होने शुरू हो जाते हैं। कई बार तो लोग सोशल सोशल साइड पर दो-तीन अकाउंट बनाकर दिनभर चेट करते रहते हैं। केवल पुरुष ही नहीं बल्कि आजकल महिलाएं भी फोन पर कई लोगों के साथ बातें करती रहती हैं।

फैमिली को नहीं देते अहमियत

आजकल के बच्चे भी फैमिली या फ्रेंड को समय देने की बजाए फोन पर लगे रहते हैं। फोन के कारण बच्चे पेरेंट्स से लड़ भी पड़ते हैं।

नहीं निकलते बाहर

इस मॉडर्न टाइम में बच्चे रिश्तेदारों से मिलने की बजाए उन्हें फोन पर ही जन्मदिन या त्योहारों के लिए बधाई दे देते हैं। पेरेंट्स के कहने पर भी वो किसी से मिलना पंसद नहीं करते हैं।

पढ़ाई पर ध्यान

आज के टाइम में बच्चे पढ़ने के लिए भी किताबों की बजाए इंटरनेट और सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। कुछ बच्चे तो पढ़ाई में कम और फोन में ज्यादा रुचि लेते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »