29 Mar 2024, 13:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

मजबूत बाल और हेल्दी त्वचा के लिए लें विशेष आहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2017 12:16PM | Updated Date: Sep 13 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बालों और चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए आप बहुत से आहारों का सेवन करती है। आज हम आपको ऐसे कुछ आहारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे बाल और चेहरे के साथ-साथ नाखून भी स्वस्थ रहेंगे। इन आहारों का सेवन शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इन आहारों के बारे में जिनके सेवन से बाल, त्वचा और नाखूनों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
 
पालक
पालक में बीटा कैरोटीन, फोलेट और विटामिन होने के कारण बाल झड़ते और नाखून टूटते नहीं है। इसके अलावा इसका सेवन त्वचा के साथ-साथ आंखों के लिए भी अच्छा होता है।

कद्दू के बीज या साल्मन मछली
इन दोनों चीजों में विटामिन डी, ई और प्रोटिन जो आपके बाल, त्वचा और नाखूनों के लिए फायदेमंद होता है। कद्दू के बीज या मछली के अलावा अखरोट खाने से भी आपके बाल और त्वचा हेल्दी रहती है।

दालचीनी
दालचीनी के सेवन से आपके शरीर में खून का प्रवाह अच्छा होता है, जिससे आपके बालों और त्वचा को ऑक्सीजन मिलती है। इसके अलावा 
नाखूनों में भी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है।

दालें
कोई भी दाल खाने से आपको बालों और त्वचा को आयरन, जिंक, प्रोटीन और बायोटिन भरपूर मात्रा में मिलता है। इसके अलावा ये आपके नाखूनों को भी मजबूत बनाने में मदद सकता है।

शकरकंद
शकरकंद शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करने के साथ-साथ बालों में होने वाली खुजली और रूसी की समस्या को भी दूर करता है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन बालों और त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »