28 Mar 2024, 22:22:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

सेक्स से पहले महिलाओं के मन में उठते हैं ये सवाल...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:02PM | Updated Date: Jan 19 2020 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेक्स स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है। लेकिन अगर सेक्स का ख्याल ही आपको तनाव में डाल दे तो ऐसा इसलिए होता है कि सेक्स से पहले आपके मन में तमाम सवाल उठते हैं। फिक्र की बात नहीं है, आप ऐसा सोचने वाली अकेली नहीं है। ऐसी कई बातें हैं जिनके बारे में ज्यादातर महिलाओं को सेक्स से पहले चिंता होती है।
 
ज्यादातर महिलाएं अपनी इमेज को लेकर इनसेक्यॉर रहती हैं। काउंसेलर्स का कहना है कि सेक्स के दौरान अपनी शारीरिक सुंदरता को लेकर ज्यादातर महिलाएं चिंतित रहती हैं। उन्हें डर रहता है कि शायद उनका पार्टनर उनके फीचर्स को पसंद नहीं करेगा।
कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि करीब 70 प्रतिशत महिलाओं को सेक्स में आर्गज्म नहीं मिलता है। कई महिलाओं को सेक्स से ज्यादा क्लिटरिस स्टिम्युलेशन से ऑर्गज्म मिलता है। इसलिए अगर सेक्स से आपको क्लाइमैक्स नहीं मिल पाए तो पार्टनर को दूसरे तरीकों के बारे में बताएं।
 
सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, कई बार पुरुषों को प्लेजर नहीं मिल पाता है। इंटरकोर्स के दौरान महिलाओं की यह बड़ी चिंता होती है कि वह अपने पार्टनर को पूरी तरह खुश कर पाएंगी या नहीं।
 
परफॉर्मेंस को लेकर महिलाओं में यह भी चिंता होती है। उन्हें लगता है कि वे क्रिएटिव नहीं है और सेक्स में नए तरीकों के बारे में नहीं सोच पा रही हैं। उन्हें लगता है कि वह पार्टनर को लिए सेक्स को मजेदार नहीं बना पा रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »