29 Mar 2024, 14:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

आइब्रो को बनाना है गहरा तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 12:38PM | Updated Date: Jun 24 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनकी आईब्रोस गहरी नहीं होती या फिर होती ही नहीं है। ऐसा ज्यादातर महिलाओं में देखा जाता है। यूं तो आईब्रो को बढ़ाने के लिए बहुत से महंगे ट्रीटमेंट मार्केट में उपलब्ध हैं परन्तु कभी कभी वह सही साबित नहीं होते। ऐसे में घरेलू नुस्खे अपनाना काफी फायदेमंद हो सकता है| आज हम आपको ये ही बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपनी आईब्रोस को गहरा बना सकते हैं।
 
अपनी आईब्रोस पर कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल की लगभग 40 मिनट के लिए अप्लाई करें। फिर एक कपड़ा लेकर उसको गीला करें और आईब्रोस पोंछ लें। इस तेल का इस्तेमाल पूरे दिन में केवल एक बार ही करें। आईब्रो बढ़ जाएगी।
 
आप चाहें तो अपनी आईब्रोस पर विटामिन ई कैप्सूल लगा सकती हैं। इसका इस्तेमाल रात्रि में आप कर सकते हैं। इस तेल को अपनी आंखों पर लगा कर यूं ही रहने दें और फिर प्रातः गुनगुने पानी से आइब्रो को गीले कपड़े से पोंछ लें। फर्क नजर आएगा।
 
अपनी आइब्रो पर मेथी पॉउडर का इस्तेमाल करें। मेथी पाउडर को आईब्रो पर लगभग 40-45 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद पानी से वॉश कर लें। ऐसा हफ्ते में करीब 4 बार करें। आइब्रो बढ़ जाएगी।
 
कोकोनट ऑयल आईब्रो के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। नारियल के तेल को अपनी आइब्रो पर कुछ देर के लिए लगा लें और उसके बाद हल्के गरम पानी से वॉश करें। ऐसा लगभग दिन में दो बार करें। लाभ मिलेगा। प्याज का रस आईब्रो पर 20 मिनट के लिए अप्प्लाई करें। उसके बाद गुनगुने पानी से वॉश कर लें। ऐसा वीक में 5 बार करें।  
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »