28 Mar 2024, 18:09:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

हर लड़की को गर्भ ठहरने से पहले मिलते है ये संकेत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 1:02PM | Updated Date: Jun 13 2019 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई बार बहुत सी महिलाएं स्वास्थ संबंधी समस्याओं को ही प्रेग्‍नेंसी के लक्षण समझने की गलती कर बैठते हैं और वह समझते हैं कि मैं गर्भवती हो चुकी हूं। लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है। अन्य कारणों से भी गर्भावस्था के लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए आज हम गर्भावस्था के मुख्य लक्षण के बारे में बताने की कोशिश करेंगे। जिससे आप समझ सकती हैं कि आप गर्भ धारण कर चुकी हैं और यह लक्षण इतने दिनों बाद दिखाई देते हैं। 
 
कब दिखाई देते हैं गर्भावस्था के लक्षण
गर्भधारण के दौरान जब अंडा निषेचित होता है तो शरीर ह्यूमन कोरियोनिक नन्ड़ोट्रोपिन नाम का हार्मोन उत्पादित करता है। यह हार्मोन शरीर को प्राप्त होने के 10 -15 दिन बाद पूरी तरह से बनना शुरू हो जाता है। कंसीव करने के 11 हफ्ते के दौरान एक्सीजी हार्मोन का उत्पादन रुक जाता है। तभी से महिलाओं को गर्भावस्था के लक्षण दिखाई देने लगते हैं. महिला के अंदर शरीर और सेहत के अनुसार ही गर्भावस्था के लक्षण दिखाई पड़ते हैं। जब महिला गर्भ धारण करती है तो इस दौरान उसके अंदर कुछ खास लक्षण भी दिखाई देते है। गर्भधारण होने पर पीरियड मिस होना, सर दर्द होना, मॉर्निंग सिकनेस, एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और अचानक थकान महसूस होना आदि लक्षण शामिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »