28 Mar 2024, 18:52:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

घर की खूबसूरती बढ़ा रहे वुडन होम डेकोर आइटम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 1:53PM | Updated Date: Feb 16 2018 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुंदर घर हर किसी की चाहत होता है। घर का कोना-कोना खूबसूरत आइटम से सजा-संवरा रहे तो  मेहमान भी तारीफ करते हैं। मार्केट में घर सजाने के लिए कई तरह के डेकोर आइटम अवेलेबल हैं, लेकिन वुडन आर्ट के होम डेकोर आइटम्स  घर को अलग ही लुक देते हैं। 
 
वुडन वॉच
कलरफुल वुडन वॉच काफी खूबसूरत होती है। यह हर कलर और डिजाइन में मिल रही है। लाइट और डार्क ब्राउन, रेड एंड ब्लैक के कॉम्बिनेशन में इसकी डिमांड सबसे ज्यादा है। कई डिजाइन फ्लावर, भगवान की मूर्तियों, स्वस्तिक, ओम के साथ ही गोल, चौकोर हर आकर में वुडन वॉच डिजाइन की जा रही हैं। 
 
फोटो फ्रेम
घर में फैमिली मेंबर्स की फोटोज सुंदर फोटो फ्रेम में बहुत ही आकर्षक लगती हैं। वैसे तो यह कई डिजाइंस और कलर्स में मिलती हैं, लेकिन वुडन से बनी डिजाइनर फोटो फ्रेम अपने डिजाइन और कलर से फैमिली मेंबर्स की फोटोज को और सुंदर बनाती हैं। वुडन फोटो फ्रेम घर की
दीवारों को नया लुक देती हैं। 
 
पूजा की थाली, फ्लावर पॉट, नाइट लैंप
वुडन आर्ट में पूजा की थाली के साथ ही फ्लावर पॉट घर को आॅसम लुक दे रहे हैं। वहीं रात में घरों में सजे नाइट लैंप की रोशनी काफी लुभाती है। इनकी शाइनिंग और कलरफुल लाइट दोनों का कॉम्बिनेशन बेडरूम की खूबसूरती को बढ़ाता है। 
 
पसंद बदली
डिजाइनर नयना कोहली ने बताया लोगों की पसंद बदली है। अब घरों को नया लुक देने के लिए वुडन आर्ट के बने डेकोर आयटम की डिमांड बढ़ी है। वुडन से बनी चीजों को नया लुक दिया जा रहा है, जिसमें वुडन वॉच, वंदनवार, फ्रू ट टेÑ, ड्रायफ्रूट ट्रे, क्रॉकरी, बैंगल्स, ज्वेलरी, फैंसी आयटम, फ्लावर पॉट, नाइट लैंप आदि हैं। मेरे पास खुद वुडन के कई आयटम्स के आॅर्डर आ रहे हैं, जिनमें फोटो फ्रेम, गिफ्ट पैकिंग के  लिए डेकोर बॉक्स के साथ ही फेस्टिव और शादी सीजन में पूजा की थाली, हल्दी-कुमकुम बॉक्स ऐसे कई आयटम लोगों की पसंद बने हुए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »