29 Mar 2024, 11:45:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी की रैली में बुलाने के लिए घर-घर हल्दी-चावल दे रही बीजेपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2018 2:33PM | Updated Date: Nov 23 2018 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिन बाद होने वाली रैली के लिए बीजेपी कार्यकर्ता लोेगों को घर-घर जाकर हल्दी-चावल देकर आमंत्रित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की 25 तारीख को स्थानीय गैरिसन ग्राउंड में सभा होनी है। आमसभा के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है।
 
पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज बूथ स्तर पर लोगों के घर-घर जाकर हल्दी-चावल दिये और आमसभा में आने के लिए आमंत्रित किया। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। मतदान के पांच दिन शेष रहने के बीच इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रदेश में सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »