26 Apr 2024, 05:00:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

रजिस्ट्रेशन के तीन दिन बचे तब जबलपुर पहुंचा आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 6:51PM | Updated Date: Feb 27 2018 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। सरकारी स्कूलों में पदस्थ प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के हेडमास्टर स्कूल लीडरशिप एवं मैनेजमेंट का आॅनलाइन कोर्स कर सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र ने डाइट प्राचार्य और जिला परियोजना समन्वय को इस संबंध में आदेश जारी किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय द्वारा स्कूल लीडरशिप एवं मैनेजमेंट का कोर्स प्रारंभ किया है। मुश्किल ये है कि रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ तीन दिन शेष हैं, तब सरकार ने ये आदेश जारी किया है। हालाकि, जानकार कह रहे हैं कि तारीख बढ़ाई जाएगी। 
 
पंजीयन में होंगी मुश्किल
यह कोर्स ढाई महीने का रहेगा। जिसमें आॅनलाइन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। कोर्स से जुड़ने के लिए पहले संबंधित वेबसाइट पर सभी स्कूलों के हेडमास्टर को अपना पंजीयन कराना जरूरी होगा। पंजीयन फरवरी महीने में ही पूरा कराना है, लेकिन जबलपुर में पत्र ही तब आया है, जब इसके लिए अब मात्र 3 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में कम समय सीमा में सभी हेडमास्टर से इसका पंजीयन कराना भी विभाग के लिए किसी टास्क से कम नहीं होगा। 
 
कोर्स का मकसद क्या है
सरकारी स्कूलों में शिक्षा की हालत ठीक नहीं है। स्कूलों का बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए यह कोर्स शुरू किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि हेडमास्टर के अंदर लीडरशिप और मैनेजमेंट के गुण विकसित हों। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नया कोर्स शुरू किया गया है। अब देखना है कि कोर्स करने के बाद हेड मास्टर सरकारी स्कूलों के संचालन में किस तरह सुधार ला पाएंगे। 
 
उम्मीद है सभी शामिल होंगे
राज्य शिक्षा केंद्र से शनिवार को ही पत्र मिला है। सोमवार को इसे सभी हेडमास्टर के लिए भेज रहे हैं। सभी से आॅनलाइन पंजीयन कराएंगे, जिससे वे ढाई माह का यह लीडरशिप का कोर्स कर सकें।
आरपी चतुर्वेदी, डीपीसी 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »