20 Apr 2024, 05:26:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

जबलपुर : बस पुल से गिरी, चार की मौत, अन्‍य यात्री घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 1:54PM | Updated Date: Feb 17 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में आज तड़के एक बस के अनियंत्रित होकर पुल से गिर जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई और चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में 53 यात्री सवार थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही बस तड़के अनियंत्रित होकर करौंदा नाला के पुल से नीचे गिर गई जिससे बस में सवार चार यात्रियों की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि 49 लोग घायल हो गए, जिन्हे जबलपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »