29 Mar 2024, 07:43:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता बोले - यदि ताई को टिकट मिला तो मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2018 11:35AM | Updated Date: Nov 30 2018 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने इस बार सांसद सुमित्रा महाजन को भी चुनौती दे डाली।  सत्तन ने कहा कि यदि महाजन नौंवी बार चुनाव लडेंÞगी तो मैं उनके सामने खड़ा होऊंगा। साथ ही उन्होंने सुदर्शन गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार टोपी तो उड़ जाएगी। उनकी इस घोषणा से संगठन में हड़कंप है।
 
दरअसल, पूरा वाकया बुधवार का है, जब सत्तन अपने परिवार सहित मतदान करने के लिए छीपा बाखल स्थित शारदा कन्या स्कूल पहुंचे थे। वोट डालने के बाद उनका सामना ताई समर्थक देवेंद्र ईनानी से हो गया। ईनानी को देखते ही सत्तन ने कहा कि तू इतने समय से जुड़ा है, क्या दे दिया तुझे। इस पर ईनानी ने कहा कि गुरुजी जैसे आप किसी से कुछ नहीं मांगते, वैसी ही मेरी भी आदत है कि मैं कुछ नहीं मांगता हूं। इसके बाद चर्चा में उन्होंने कहा कि एक नंबर में टोपी तो इस बार उड़ जाएगी। इसके बाद ताई के संबंध में कहा कि सुन लो रे प्यारो... सुमित्रा (ताई) नौवीं बार चुनाव लड़ेंगी तो उनके सामने मैं खड़ा होऊंगा। 
 
मोदी-शाह की जोड़ी पर साधा निशाना
 सत्तन ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल पैदा हुए ये लोग संगठन को जीवन देने वालों को भुलाते जा रहे हैं। अटल-आडवानी को भी ये लोग भूल गए, जिन्होंने पार्टी को सींचा था। जहां देखो दोनों दाढ़ी वालों के फोटो नजर आते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »