29 Mar 2024, 20:31:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : वोटिंग से एक दिन पहले इंदौर में वाहन से लाखों रू. बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2018 2:03PM | Updated Date: Nov 27 2018 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के सीमावर्ती मांगलिया में आज सुबह पुलिस ने एक चारपहिया वाहन से करीब ढाई लाख रुपए बरामद होने के बाद शहर में राजनीति गर्मा गई है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ये नगदी भाजपा के सांवेर प्रत्याशी को चुनाव में अवैधानिक फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से उपयोग की जानी थी। कांग्रेस का ये भी आरोप है कि इस वाहन में भाजपा के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एक नेता भी सवार थे, जिन्हें पुलिस ने आनन-फानन में वहां से रवाना कर दिया।
 
उप पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि प्रभावी आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर सुबह वाहनों की जांच की जा रही थी। इस बीच एक लाल रंग की कार को रोककर जांचने पर उसमें से दो लाख 60 हजार रुपए नगदी बरामद की गई। इस संबंध में जांच की जा रही है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »