25 Apr 2024, 11:09:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

चुनाव के लिए इंदौर को मिली सीआरपीएफ की 80 महिला कमांडो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 11:34AM | Updated Date: Oct 17 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 240 वीं बटालियन की 80 महिला कमांडो की कंपनी उपलब्ध करायी गई है। इंदौर शहर पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र ने संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को इंदौर पुलिस मुख्यालय पहुंची 80 महिला कमांडो को प्रशिक्षित किया गया है।
 
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने महिला कमांडो को जिले की भौगोलिक स्थिति, राजनैतिक परिदृश्य, चुनावी माहौल तथा पुलिस व्यवस्था से अवगत कराया। सभी को पावर पांइट प्रजेन्टेशन व वीडियो फिल्म के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »