29 Mar 2024, 11:23:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

#MeToo पर बोलीं उषा ठाकुर - तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2018 3:28PM | Updated Date: Oct 15 2018 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष और इंदौर की एक विधायक उषा ठाकुर ने मी टू कैम्पेन पर विवादित बयान देते हुये कहा है कि महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं। उषा ठाकुर ने एक निजी कार्यक्रम में संवाददाताओं द्वारा विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर लग रहे यौन शोषण के आरोपों के प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं। वे निजी स्वार्थों के लिए नैतिक मूल्यों से समझौता करती हैं, इसलिए समस्याओं में फंसती हैं। 
 
उन्होंने कहा कि इस तरह जीवन मूल्यों से समझौता कर पाई गई सफलता निरर्थक है। सुश्री ठाकुर ने श्री अकबर के इस्तीफे से जुड़े प्रश्न का उत्तर देते हुये कहा कि इस्तीफे की बातें व्यर्थ हैं, इस्तीफे से कोई हल नहीं निकलने वाला। श्री अकबर पर सोशल मीडिया पर चर्चित मी टू कैम्पेन के माध्यम से कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं, जिसके बाद विपक्षी राजनीतिक पार्टियां श्री अकबर के इस्तीफे की मांग कर रहीं हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »