24 Apr 2024, 07:55:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : चोइथराम होस्टल में मिली महिला डॉक्टर की लाश, छह माह पहले हुई थी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 12:53PM | Updated Date: Aug 13 2018 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। चोइथराम हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर मेंशू जैन की लाश शनिवार रात उसके होस्टल के कमरे में मिली।  शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से बाद में एमवायएच में डॉक्टरों की टीम बनाकर उनकी देखरेख में पीएम कराया गया। छह माह पहले ही दिल्ली के एक डॉक्टर से महिला डॉक्टर की शादी हुई थी। चार दिन बाद पति का जन्मदिन होने के चलते वह पति से मिलने जाने वाली थी।
 
राजेंद्र नगर टीआई सुनील शर्मा के मुताबिक घटना चोइथराम होस्टल की है। यहां डॉ. मेंशू (29) पति नितिन जैन का शव शनिवार रात उनकी रूम मेट डॉ. कृतिका ने कमरे में देखा। उसने होस्टल के अन्य डॉक्टरों को सूचना दी। कृतिका ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम हॉस्पिटल से काम निपटाने के बाद वह रूम से पार्लर चली गई थी। वहीं, बाजार होते हुए आठ बजे कमरे में आई तो मेंशू जमीन पर औंधे मुंह पड़ी थी। टीआई शर्मा के मुताबिक मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है। 
 
कपड़ा व्यापारी हैं पिता 
रिश्तेदारों के मुताबिक मेंशू चार भाई-बहन में सबसे बड़ी थी। उसके पिता राकेश जैन उप्र के कपड़ा व्यापारी हैं। परिवार में बहन शिप्रा, भाई अंकुर, आयुष हैं, इनमें से बहन और भाई अंकुर की दो माह पहले ही शादी हुई थी। इधर, मेंशू के पति नितिन के पिता आरएस जैन दिल्ली में रिटायर्ड इंजीनियर हैं। नितिन की दो बहन नेहा और चिंकी हैं। परिवार के लोग मेंशू का शव रविवार को दिल्ली ले गए। पुलिस ने  डॉ. मेंशू का कमरा सील कर दिया है।
 
छह माह पहले हुई थी शादी
मेंशू मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जामली की रहने वाली थी। उसकी शादी छह माह पहले दिल्ली के पीडियाट्रिक डॉ. नितिन जैन से हुई थी। मेंशू इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल में एनेस्थीसिया की डॉक्टर होते हुए एमडी कर रही थी। पति दिल्ली में रहकर काम कर रहे थे। परिवार के मुताबिक 16 अगस्त को नितिन का जन्मदिन था। इस सिलसिले में वह दिल्ली जाने वाली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »