23 Apr 2024, 22:42:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

स्वच्छ भारत मिशन : स्वच्छ सर्वे सिटीजन फीडबैक में एमपी अव्वल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 11:18AM | Updated Date: Mar 14 2018 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने  मंगलवार को खुलासा किया कि 'स्वच्छ सर्वेक्षण' फीडबेक में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा है। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में सिटीजन फीडबेक लिया गया है। प्रदेश के 378 शहरों के कुल 6 लाख 37 हजार रहवासियों द्वारा फीडबेक में भागीदारी दर्ज कराने से प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा है। राजस्थान 6 लाख 34 हजार के फीडबेक के द्वारा द्वितीय स्थान पर रहा है। देशभर से करीब 34 लाख लोगों ने अपने-अपने शहर की सफाई को देखते हुए अलग-अलग माध्यमों से फीडबैक दिए हैं। 
 
इंदौर तीसरे स्थान पर
मध्यप्रदेश छह लाख 37 हजार 864 फीडबैक के साथ पहले स्थान पर हैं। शहरों की बात करें तो विशाखापट्टनम एक लाख 59 हजार 919 अंक के साथ पहले स्थान पर है जबकि इंदौर 75 हजार 211 फीडबैक के साथ तीसरे स्थान पर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »