29 Mar 2024, 11:42:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में एक स्थानीय अखबार के अवैध निर्माण के हटाने की कार्रवाई प्रारंभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 10:48AM | Updated Date: Dec 11 2019 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रेस काम्प्लेक्स स्थित एक स्थानीय अखबार के कार्यालय में आज जिला एवं नगर निगम प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी। स्थानीय अखबार के कार्यालय में सुबह जिला एवं नगर निगम प्रशासन दल बल के साथ पहुंचा और अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दिया।

निगम उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रेस काम्प्लेक्स स्थित स्थानीय अखबार के कार्यालय भवन के अवैध निर्माण के तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गयी है। निगम अमले के साथ मौके पर ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल भी मौजूद है। अखबार और होटल व्यवसाय से जुड़े जितेंद्र सोनी के विरुद्ध अब तक अलग-अलग ढाई दर्जन से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »