29 Mar 2024, 18:43:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर: आरक्षक बनकर अवैध वसूली करने वाली महिला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 10:25AM | Updated Date: Jul 13 2019 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की अपराध शाखा पुलिस ने आज़ाद नगर थाना क्षेत्र से नकली महिला आरक्षक बन कर अवैध वसूली करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया जायेगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला आरक्षक लीना राय की शिकायत पर पुलिस ने संगीता राय को कल गिरफ्तार कर लिया है। संगीता पर आरोप है कि वह लीना राय की पुलिस वर्दी, नेम प्लेट और आई कार्ड चुराकर लोगों से अवैध वसूली करती थी। बताया जा रहा है कि इस कार्य में लीना का पति जितेंद्र राय मदद करता था। संगीता, जितेंद्र की महिला मित्र बतायी जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »