19 Apr 2024, 06:50:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : उद्योगपति को धमकी देने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 2:55PM | Updated Date: Jul 11 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की अपराध शाखा पुलिस ने इंदौर के एक उद्योगपति को मोबाइल फोन पर पैसा मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचि वर्धन मिश्र ने आज यहां बताया कि उद्योगपति रमेश बाहेती की शिकायत पर आरोपी सूरज दुबे (21) निवासी मुम्बई को कल रामबाग कल्याण वेस्ट मुम्बई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुम्बई के गुंडे प्रथमेश परब के नाम से बड़े व्यापारियों को डरा धमकाकर और उनके लेन देन के पैसों का मामला निपटाने के नाम पर पैसे वसूलता है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »