28 Mar 2024, 19:15:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : बालिका गृह से लापता, 3 नाबालिग लड़कियों की तलाश जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 3:05PM | Updated Date: Jul 7 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक बालिका गृह से लापता हुयीं तीन नाबालिग लड़कियों को खोजने के प्रयास जारी हैं। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बालिकाओं को खोजने के लिए कुछ लोगों से पूछताछ भी की गयी है। कल तड़के राऊ थाना क्षेत्र स्थित जीवन ज्योति बालिका गृह से तीन नाबालिग लड़कियां दीवार फांद कर बाहर निकल गयीं।
 
पुलिस के अनुसार कोई अज्ञात व्यक्ति तीनों लड़कियों को बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी के मामले में उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन के मद्देनजर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है। तीनों नाबालिग लड़कियों की उम्र 15 साल से 17 साल के बीच है। तीनों इंदौर जिले की निवासी बतायी जा रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »