28 Mar 2024, 20:04:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

वाणिज्यिक कर अधिकारी के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 12:17PM | Updated Date: May 21 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने आज इंदौर के एक सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी के तीन ठिकानों पर छापामार कार्यवाही शुरू की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया इंदौर में पदस्थ वाणिज्यिक कर अधिकारी उषा बाली के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आशय की एक शिकायत मिली थी।
 
इस पर सुबह महिला वाणिज्यिक कर अधिकारी के छावनी स्थित निज निवास सहित दो ठिकाने और यहां मयूर नगर स्थित एक ठिकाने पर कार्यवाही की गयी है। लोकायुक्त पुलिस को प्रारम्भिक जांच में आरोपी के आधिपत्य से 45 तोला सोना, 1 किलो चांदी के जेवरात मिले हैं। लोकायुक्त पुलिस के लगभग 40 अधिकारी-कर्मचारी जांच में जुटे हुये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »