28 Mar 2024, 17:13:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : एक वर्ष में सायबर अपराधों के 75 प्रकरण दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 4:35PM | Updated Date: Apr 18 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की अपराध शाखा पुलिस ने वर्ष 2018-2019 में सायबर अपराधों के 75 प्रकरण दर्ज कर लगभग सवा दो सौ बैंक खातों को बंद कराया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचि वर्धन मिश्र ने आज प्रेस कान्फ्रेंस बताया कि डिजिटल माध्यम से पुलिस निरंतर सायबर अपराधों पर निगरानी कर रही है। ई- वॉलेट्स , फर्जी नामों से बैंक खाते, बरगला कर एटीएम पासवर्ड-ओटीपी हासिल कर ठगी करने वाले ढाई सौ ई-वालेट और सवा दो सौ बैंक खातों को बंद कराया गया है।

एसएसपी के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग माध्यमों में ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए सैनिकों के दस्तावेजों का भी दुरुपयोग किये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस जांच में जिन ई- वॉलेट्स तथा बैंक के खातों में राशि जमा की गई हैं वे मुख्यत: राजस्थान  के भरतपुर जिले की डीग, कमान, खोह तहसील तथा अलवर जिले से संबंधित हैं एसएसपी ने आमजन को ऑनलाइन शॉपिंग माध्यमों से खरीददारी करते समय सावधानी बरतने, वॉलेट्स  में एडवांस भुगतान न करने और सामान, वस्तु को देख परख कर खरीदने की सलाह दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »