28 Mar 2024, 21:37:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 12:49PM | Updated Date: Feb 20 2019 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की हीरानगर थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि यहां के प्राइम सिटी के निवासी मयूर राजानी की शिकायत पर राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी निशांत पाटीदार के खिलाफ कल रात धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में राजानी ने आरोपी पर शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर 10 लाख 75 हजार रूपए ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »