20 Apr 2024, 04:07:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

ऐंट मैन एंड द वेस्प भारत में जुलाई में रिलीज होगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 12:59PM | Updated Date: Jun 12 2018 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी अभिनेता पॉल रड और कनाडाई अभिनेत्री इवेंजलिन लिल्ली अभिनीत फिल्म ऐंट मैन एंड द वेस्प भारत में 13 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म अवेंजर्स : इन्फिनिटी वॉर की सफलता के बाद डिज्नी इंडिया दो फिल्में-इन्क्रेडिबल्स-2 और ऐंट मैन एंड द वेस्प भारत में लेकर आ रहा है। ब्रैड बर्ड द्वारा लिखित व निर्देशित इन्क्रेडिबल्स-2 22 जून को रिलीज होगी।
 
डिज्नी इंडिया के स्टूडियो एंडरटेनमेंट प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने एक बयान में कहा, डिज्नी में हम पीढ़ियों से आगे बढ़ने वाली शानदार कहानियों को बताने की हमारी क्षमता पर गर्व महसूस करते हैं। आगामी महीने में हमारे पास इस तरह की दो कहानियां हैं, जिन्हें प्रशंसक देखने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने पारिवारिक दर्शकों का मनोरंजन 22 जून को इन्क्रेडिबल्स-2 और 13 जुलाई को ऐंट मैन एंड द वेस्प के साथ करेंगे। इन्क्रेडिबल्स-2 में हिंदी संस्करण के लिए हेलेन पार, इलास्टीगर्ल के किरदार को अभिनेत्री काजोल ने आवाज दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »