29 Mar 2024, 01:17:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बॉन्ड की अगली फिल्म में विलेन बनेंगी हेलेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 11:33AM | Updated Date: Jun 8 2018 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। जेम्स बॉन्ड के निर्माता अपनी आने वाली फिल्म में अदाकारा हेलेना बॉनहैम कार्टर को विलेन की भूमिका में लेना चाहते हैं। हेलेना ‘‘ हैरी पॉटर ’’ और ‘एलिस इन वंडरलैंड’ फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुकी हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस फिल्म में अदाकारा विलेन की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि डैनियल क्रैग बतौर ‘007’ और बेन व्हिशॉ ‘ क्यू ’ के किरदार में नजर आएंगे।
 
फिल्म का निर्देशन डैनी बॉयल करेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने ‘मिरर ’ से कहा, ‘‘ सब को लगता है कि एंजेलिना जोली यह किरदार निभाएंगी लेकिन निर्माताओं को हेलेना चाहिए। अभी वह किरदारों का चयन कर रहे हैं। ’’ एंजेलिना को अगर यह किरदार करने को मौका मिला तो क्रैग के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म होगी। बॉन्ड सीरिज की यह 25 वीं फिल्म वर्ष 2019 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »