मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड के अपने सीरियल 'क्वांटिको 3' में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में इस सीरियल का एक पोस्टर जारी हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब 'क्वांटिको 3' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 'क्वांटिको' में प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही अहम रोल मे ही नजर आती हैं और दर्शक उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। बता दें कि प्रियंका ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्रांम अकाउंट पर शेयर किया है। इस टीजर में प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत लग रही हैं।
कुछ दिनो पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया में इसी टीजर से लिया लुक पोस्ट किया था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस सीजन में वे एफबीआई एजेंट बनकर वापस लौट रही हैं। इस सीजन की शुरूआत इसी महीने 25 अप्रैल से होगी।
इसके लिए प्रियंका ने पहले भी काफी अच्छे किरदार निभाए हैं जिसके लिए उनको कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। प्रियंका बॉलीवुड करियर की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा ने काफी कम समय में बहुत बड़ा नाम कमा लिया था और वे इसके बाद कई फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरती हुई नजर आई थीं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इसके बाद हॉलीवुड का रुख कर लिया था और अब वे बॉलीवुड में काफी कम नजर आती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का ऐसा जादू बिखेरा कि फिल्में सुपरहिट हुईं और वे धीरे-धीरे टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गईं। हालांकि अब प्रियंका के 'क्वांटिको' सीजन का इंतजार है दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। यब सीरियल जल्द ही लोगों के सामने पेश होगा।