25 Apr 2024, 16:57:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

फैशन लाइन को लेकर निशाने पर आईं केटी पेरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2019 12:29PM | Updated Date: Feb 13 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी गायिका केटी पेरी एक जूते की डिजाइनिंग को लेकर सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गई हैं। जूते की डिजाइन 'ब्लैकफेस' इमेजरी से मिलती-जुलती है। 'हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम' के मुताबिक, काले जूतों पर बड़ी नीली आंखें, तिकोनी नाक और लाल होंठ बने हुए हैं, जिसे लेकर यह विवादों में है।
 
सोशल मीडिया यूजर्स ने इन जूतों की तुलना 'ब्लैकफेस मेकअप' से की है। एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि "अज्ञानता कभी भी फैशन स्टेटमेंट नहीं है।"आलोचना के बाद जूतों को स्टोर्स से हटा लिया गया है। पेरी और ग्लोबल ब्रांड ग्रुप ने बयान जारी कर कहा कि उनका इरादा किसी को तकलीफ पहुंचाना नहीं था। 
 
बयान में कहा गया है, "द रू और द ओरा पिछली गर्मियों में नौ अलग रंगों (काला, नीला, सुनहरा, ग्रेफाइट, न्यूड, पिंक, लीड, रेड, सिल्वर) में रिलीज हुए संग्रह का हिस्सा थे और इसे मॉडर्न आर्ट और अतियथार्थवाद के रूप में देखा गया।" बयान में आगे कहा गया है, "जब मेरे ध्यान में यह मामला लाया गया, तो मुझे बेहद दुख हुआ कि इसकी तुलना ब्लैकफेस की याद दिलाती हुई तकलीफदेह छवियों से की गई। हमारा मकसद पीड़ा पहुंचाने का नहीं था। हमने उसे फौरन केटी पेरी संग्रह से हटा लिया।"

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »