19 Apr 2024, 21:30:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी विश्व कप : विश्व चैंपियन आॅस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3-0 से पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 11:53AM | Updated Date: Dec 5 2018 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। विश्व चैंपियन आॅस्ट्रेलिया ने खिताबी हैट्रिक के लिए अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए इंग्लैंड को मंगलवार को कलिंगा स्टेडियम में 3-0 से हराकर हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट के पूल बी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
 
आॅस्ट्रेलिया के इस जीत के बाद दो मैचों से 6 अंक हो गए हैं, जबकि इंग्लैंड को दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा और वह एक अंक के साथ पूल में तीसरे स्थान पर है। आॅस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को कड़े संघर्ष में 2-1 से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में उसने अपनी लय में लौटते हुए आसान जीत दर्ज की। आॅस्ट्रेलिया को अपना तीसरा मैच चीन से और इंग्लैंड को आयरलैंड से खेलना है। वहीं दिन का दूसरा मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। चीन ने 43वें मिनट में जिन गुआओ के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गोल से बढ़त बनाई, जबकि आयरलैंड ने 44वें मिनट में ही एलन सदर्न के मैदानी गोल से बराबरी हासिल कर ली।
 
कड़े संघर्ष के बाद 9 मिनट में दागे 3 गोल
आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा जो हालांकि स्कोर से पता नहीं चलता है। इंग्लैंड ने पहले तीन क्वार्टर में आॅस्ट्रेलिया को गोल करने से रोके रखा था, लेकिन चौथे क्वार्टर में आॅस्ट्रेलिया ने जैसे ही यह गतिरोध तोड़ा, उसने नौ मिनट के अंतराल में तीन गोल दाग दिए। विश्व की नंबर एक टीम आॅस्ट्रेलिया को 47वें मिनट में जेक वेटन ने मैदानी गोल से बढ़त बना ली। इस गोल के बाद आॅस्ट्रेलिया ने इंग्लिश रक्षापंक्ति को लगातार हमलों से झकझोर दिया। ब्लेक गोवर्स ने 50वें मिनट में आॅस्ट्रेलिया का दूसरा गोल किया। कोरी वेयर ने 56वें मिनट में आॅस्ट्रेलिया का तीसरा गोल कर इंग्लैंड का बचा खुचा संघर्ष समाप्त कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »