29 Mar 2024, 14:50:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जोहोर कप : भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर किया शानदार आगाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2018 12:20PM | Updated Date: Oct 8 2018 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहोर बारू (मलेशिया)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराकर आठवें सुल्तान जोहोर कप में विजयी शुरूआत की। हरमनजीत सिंह (12वें मिनट) और शैलानंद लाकड़ा (46वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किए जबकि मुहम्मद जैदी (47वें मिनट) ने मलेशिया के लिए एकमात्र गोल किया। दोनों टीम के बीच मैच के शुरू होते ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें लेकिन कोई भी टीम गेंद को अपने पाले में ज्यादा देर तक रखने में सफल नहीं रही। 
 
10वें मिनट के बाद भारतीय टीम ने लंबे पास से मलेशियाई र्सिकल में आक्रमण किया लेकिन गोलकीपर एड्रियन अलबर्ट ने शानदार बचाव किया। इसके दो मिनट बाद ही हरमनजीत ने गोल कर भारत को पहली सफलता दिलायी। उनके शाट को अलबर्ट रोकने में सफल नहीं रहे और टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मलेशिया ने भी इसके बाद लगातार जवाबी हमाले किए, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उनके आक्रमण का नाकाम कर दिया और मध्यांतर तक 1-0 की बढ़त कायम रखी।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »