मुंबई। भारत ने तीसरे क्वार्टर में भी अपनी बढत बरकरार रखी। आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड ने लगातार हमले बोले। इंग्लैंड को 48वें मिनट में एक और पेनॉल्टी कार्नर मिला जो बेकार गया। पांच मिनट बाद भारतीय गोलकीपर सविता ने पेनॉल्टी कार्नर पर शुरूआती शाट बचा लिया लेकिन ओसले ने रिबाउंड पर बराबरी का गोल दाग दिया। वैसे भारत का यह प्रदर्शन उत्साहवर्धक कहा जायेगा क्योंकि राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 6-0 से हराया था। वहीं ग्रुप चरण में भारत ने इंग्लैंड को 2- से मात दी थी। भारत 26 जुलाई को आयरलैंड से खेलेगा।