29 Mar 2024, 03:02:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडोनेशिया : एशियन गेम्स के लिए रानी बनीं महिला हॉकी टीम की कप्‍तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2018 6:31PM | Updated Date: Jul 6 2018 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्टार स्ट्राइकर रानी को इंडोनेशिया में होने वाले 18वें एशियन गेम्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी सौंपी गई है जबकि अनुभवी गोलकीपर सविता को उपकप्तानी का जिम्मा दिया गया है। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में 18 अगस्त से एशियाई खेलों की शुरूआत होनी है जिसके लिये हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को अपनी सीनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की। टीम की कप्तानी स्ट्राइकर रानी को सौंपी गयी है जिन्होंने गत वर्ष नौवें महिला एशिया कप में भारत की सफल कमान संभाली थी। अनुभवी गोलकीपर सविता को उपकप्तान बनाया गया है जबकि अन्य गोलकीपर के रूप में रजनी इतिमारपू को टीम में जगह दी गयी है।
 
भारतीय टीम की निगाहें एशियाड में स्वर्ण जीतने पर रहेंगी जिसकी बदौलत उन्हें 2020 के टोक्यो ओलंपिक का क्वालिफिकेशन मिल जाएगा। भारतीय टीम की रक्षापंक्ति में अनुभवी दीप ग्रेस एका, सुनीता लाकड़ा, दीपिका जबकि मिडफील्ड में नमिता टोपो, लिलिमा मिंज जैसी अनुभवी खिलाड़ी हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »