29 Mar 2024, 06:14:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी : ओमान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2018 1:50PM | Updated Date: Jul 6 2018 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गत चैंपियन भारत 18 अक्टूबर से मस्कट में शुरू हो रही पांचवीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान ओमान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। एशियाई हॉकी महासंघ ने 18 से 28 अक्तूबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की आज घोषणा की। भारत के अलावा छह देशों के इस टूर्नामेंट में मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान और ओमान खेलेंगे। भारत टूर्नामेंट में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है और खिताब की प्रबल दावेदार भी है। 
 
विश्व रैकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारत को 12वीं रैकिंग वाली मलेशिया और 13वीं रैकिंग वाली पाकिस्तानी टीम से कड़ी चुनौती मिल सकती है। हर टीम पांच राउंड राबिन मैच खेलेगी, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। बाकी दो टीमें पांचवें स्थान के लिए खेलेंगी। फाइनल और कांस्य पदक का मुकाबला 28 अक्टूबर को होगा। भारत ने 2011 और 2016 में यह खिताब जीता था। भारत का सामना 20 अक्टूबर को पाकिस्तान से और अगले दिन जापान से होगा। उसे 23 अक्टूबर को मलेशिया और 24 को दक्षिण कोरिया से खेलना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »