28 Mar 2024, 19:36:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मंसूर अहमद का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2018 11:59AM | Updated Date: May 14 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान को 1994 का विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हॉकी गोलकीपर मंसूर अहमद का निधन हो गया। ओलंपिक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले 49 साल के मंसूर पिछले काफी समय से दिल में लगे पेसमेकर और स्टेंट से परेशान थे। उन्होंने हृदय प्रत्यारोपण के लिए भारत से भी संपर्क किया था। पाकिस्तान के लिए 388 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इस दिग्गज को 1994 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ पेनल्टी शूट में गोल का बचाव कर पाकिस्तान को विश्व विजेता बनाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »