19 Apr 2024, 09:07:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल : वेल्स से 2-3 से हारीं भारतीय महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 12:42PM | Updated Date: Apr 5 2018 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। ऊंचे आत्मविश्वास और अच्छी तैयारी के साथ उतरी भारतीय महिला हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेलों के पहले ही दिन गुरूवार को अपने पूल ए के पहले मुकाबले में वेल्स के हाथों 2-3 से करीबी हार झेलनी पड़ी। पूल ए में स्ट्राइकर रानी की कप्तानी वाली भारतीय टीम का पहला मुकाबला वेल्स से था।
 
लेकिन वेल्स ने मैच के शुरूआती 26 मिनट में ही दो गोल दागते हुए भारत को पस्त कर दिया। हालांकि इसके बाद कप्तानी रानी ने 34वें और निक्की प्रधान ने 41वें मिनट में गोल दागकर टीम को मुकाबले में वापसी करायी। लेकिन वेल्स के लिये नताशा मार्क जोन्स का 57वें मिनट में गोल उसकी टीम के लिये विजयी साबित हो गया। 
 
वेल्स के लिए सातवें मिनट में लीसा डैली ने पहला गोल और सियान फ्रेंच ने 26वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई थी। विश्व की 10वें नंबर की भारतीय टीम के लिये सेमीफाइनल तक की राह तय करने के लिये ग्रुप में हर मैच जीतना जरूरी है, ऐसे में अब बाकी के मुकाबलों में उसके लिये मुकाबला बेहद अहम हो गया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »