29 Mar 2024, 03:57:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजलान शाह कप : भारत ने लिया आयरलैंड से पिछली हार का बदला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 12:40PM | Updated Date: Mar 12 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इपोह। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने आयरलैंड से एक दिन पहले मिली हार का बदला चुकता करते हुए शनिवार को यहां सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में पांचवें स्थान के लिए हुए मैच में 4-1 के अंतर से जीत अपने नाम कर ली। शुक्रवार को अपने लचर खेल से टीम को आयरलैंड के हाथों ही 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी और उसे अच्छे स्थान मिलने की उम्मीदें खत्म हो गई थी। बदली रणनीति के अंतर्गत आक्रामक खेल का प्रदर्शन से करने से यह जीत मिली। भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही। पिछली बार टीम तीसरे स्थान पर रही थी।
 
भारतीय हॉकी टीम अब अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों में बड़ी चुनौती के लिये उतरेगी। भारतीय टीम ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के अपने आखिरी मुकाबले में हालांकि काफी उम्दा प्रदर्शन दिखाया और पहले क्वार्टर में उसने दूसरे पेनल्टी कार्नर को भुनाया। वरूण कुमार ने पांचवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे र्क्वाटर में दोनों टीमों ने बराबरी का संघर्ष किया लेकिन आयरलैंड बराबरी का गोल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर में शिलांदा लाकड़ा ने आयरिश सर्कल में घुसते हुये 28वें मिनट में गोल कर भारत को 2-0 से बढ़त दिला दी। लाकड़ा का यह टूर्नामेंट में तीसरा गोल भी है। पहले हाफ तक फिर भारत ने इस बढ़त को बनाये रखा।
 
तीसरे क्वार्टर तक बढ़त
मैच के तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने काफी आक्रामकता के साथ शुरूआत की और उसकी बदौलत पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन आयरलैंड ने भारत को मिले इस तीसरे पेनल्टी कार्नर के निर्णय को चुनौती दे दी और भारतीय टीम के हाथ से यह मौका निकल गया। लेकिन 32वें मिनट में रमनदीप के पास पर वरूण ने बेहतरीन शॉट मारा जो आयरिश गोलकीपर के ऊपर से निकल पोस्ट में चला गया और भारत ने अपनी बढ़त को 3-0 से मजबूत बना लिया। भारत को इसके बाद मैच में उसका चौथा पेनल्टी कार्नर मिला और वरूण ने अपनी हैट्रिक पूरी करने की काफी कोशिश की लेकिन आयरिश रक्षापंक्ति ने उनकी कोशिशों को विफल कर दिया।
 
गुरजंत ने किया अंतिम गोल
मैच के 37वें मिनट में भारत ने जवाबी हमला किया और तलविंदर सिंह के जबरदस्त पास पर गुरजंत सिंह ने गोल करते हुये स्कोर 4-0 कर भारत की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। ऊंचे मनोबल से ओतप्रोत दिख रही भारतीय टीम ने इसके बाद भी अपना हमला रखा, लेकिन अंतिम क्वार्टर के तीन मिनट बाद ही आयरिश खिलाड़ी शेन ओ डोंगे ने अपनी टीम के लिये सांत्वना गोल किया और स्कोर 4-1 पहुंचा दिया। इसके कुछ मिनट बाद ही आयरलैंड को पेनल्टी कार्नर भी मिला लेकिन वह इसे भुना नहीं सकी और अंत तक भारत ने इस बढ़त को बनाये रखते हुये जीत अपने नाम कर ली।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »