29 Mar 2024, 21:06:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

द. कोरिया से तीसरा मैच हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 2:28PM | Updated Date: Mar 8 2018 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार दो मैच जीतने के बाद अपनी लय खो बैठी और उसे तीसरे मैच में मेजबान दक्षिण कोरिया के हाथों तीसरे मैच में गुरूवार को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। मैच के तीनों गोल पहले 16 मिनट में चार मिनट के अंतराल में हुए। 
 
सियूल की चिओन ने 12 वें मिनट में ही कोरिया को बढ़त दिला दी। युरिम ली ने 14 वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। भारत ने वापसी करते हुए 16 वें मिनट में अपना पहला गोल किया लेकिन इसके बाद भारतीय टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी। भारत का एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया। मैच के तीसरे और चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। कोरियाई गोलकीपर हैबिन जुंग ने कुछ अच्छे बचाव कर भारत को बराबरी का गोल करने से रोके रखा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »