20 Apr 2024, 09:49:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजलान शाह कप : अर्जेंटीना से हारा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2018 4:50PM | Updated Date: Mar 3 2018 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इपोह। भारतीय टीम कड़ा संघर्ष करने के बावजूद ओलंपिक चैंपियन और विश्व की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना से सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को 2-3 से हार गई। अर्जेंटीना की जीत में गोंजालो पिलेट ने शानदार हैट्रिक जमाई जबकि भारत के लिए अमित रोहितदास ने दो गोल किए। मैच में 11 मिनट शेष रहते भारी बारिश हुई और खेल को रोक देना पड़ा। 
 
लेकिन बारिश का अंत में खेल के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा और सरदार सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम को एक गोल के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा। भारत आखिरी बार अर्जेंटीना से ओडिशा के भुवनेश्वर में वर्ल्ड हॉकी लीग फाइनल्स में खेला था जहां उसे 0-1 से हार मिली थी। भारत का अपने दूसरे मैच में रविवार को गत चैंपियन इंग्लैंड के साथ मुकाबला होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »