20 Apr 2024, 14:37:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजलान शाह टूर्नामेंट के लिए शिलानन्द का भारतीय हॉकी टीम में चयन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 6:00PM | Updated Date: Feb 23 2018 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राउरकेला। राउरकेला स्थित सेल हॉकी अकादमी के कैडेट शिलानन्द लाकड़ा का तीन से 10 मार्च तक मलेशिया के इपोह में होने वाले 27 वें अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम में चयन किया गया है। अजलान शाह के लिए भारतीय टीम में चुने गए तीन नए खिलाड़ी मनदीप मोर, सुमित कुमार और शिलानंद लाकड़ा अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण करेंगे। फॉरवर्ड शिलानन्द उस जूनियर भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने अक्टूबर 2017 में मलेशिया में आयोजित जोहोर कप में कांस्य पदक जीता था। 
 
शिलानन्द सीनियर राष्ट्रीय टीम में अपना पदार्पण करेंगे। वह सेल हॉकी अकादमी से अगस्त 2015 में जुड़े थे और उसके बाद से ही वह पूर्व खिलाड़ी पीटर टिर्की और एनआईएस कोच राजू कांत सैनी से खेल की बारीकियां सीख रहे थे। टिर्की राउरकेला स्टील प्लांट में हॉकी कोच हैं। सेल हॉकी अकादमी की स्थापना 1992 में की गयी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »