20 Apr 2024, 17:34:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अवॉर्ड के लिए नामित हुईं भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 2:42PM | Updated Date: Jan 10 2020 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर-2019 अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। रानी की कप्तानी में भारतीय टीम ने ओलम्पिक-2020 के लिए क्वॉलिफाई किया है। इस अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों का नाम 25 खेलों से आया है और अंतरार्ष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने रानी के नाम को इस अवॉर्ड के लिए भेजा है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने रानी को बधाई देते हुए कहा है, 'रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है, इस बात को सुनकर एचआई में खुशी की लहर है। वह देश में कई लोगों की प्ररेणा स्त्रोत हैं और उन्होंने खेल में अपना अलग मुकाम बनाया है। हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।' उन्होंने कहा, 'हम सभी हॉकी फैन्स से अपील करते हैं कि वो रानी के लिए वोट करें और उन्हें अपना समर्थन दें।' 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »