16 Apr 2024, 17:00:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी ने हॉकी महाराष्ट्र को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2019 12:34AM | Updated Date: Dec 28 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। उत्तर प्रदेश के झांसी में 22 से 27 दिसंबर तक आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण इनामी महिला हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य महिला हाकी अकादमी की खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को 2-0 से शिकस्त देकर दो लाख रुपए प्राइज मनी वाला खिताबी मुकाबला जीतकर मध्यप्रदेश का परचम फहराया। अकादमी की खिलाड़ी इशिका चौधरी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बिछू देवी को बेस्ट गोल कीपर, करिश्मा यादव को बेस्ट मिड फील्डर और अनुजा सिंह को बेस्ट फॉरवर्ड के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों को दस-दस हजार रूपए की सम्मान निधि भेंट की गई। इस टूर्नामेंट में भारतीय रेलवे नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश रेलवे नई दिल्ली, हरियाणा महिला हॉकी अकादमी सोनीपत, टाटा स्टील प्लांट भिलाई छत्तीसगढ़, तमिलनाडु हॉकी चेन्नई, साई भोपाल, एन. ई. रेलवे जैसी नामी टीमों की खिलाड़ियों ने भागीदारी कर प्रतिभा प्रदर्शन किया।
 
मध्य प्रदेश महिला हाकी अकादमी की टीम को मिली इस उपलब्धि पर खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी तथा संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ एस एस एल थाउसेन ने बधाई दी है। आज खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से 48वें मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ। मैच के 39वें  मिनट में अकादमी की खिलाड़ी नीरज राणा ने पहला फील्ड गोल मारकर टीम की विजयी  शुरुआत की।  मैच के 44वें  मिनट में अकादमी की खिलाड़ी इशिका चैधरी ने टीम के लिए दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर गोल दागकर मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी को 2-0 से जीत दिलाई। इससे पहले खेले गए लीग मुकाबलों में अकादमी की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 11-0 से और दूसरे लीग मैच में तमिलनाडु को 10-1 से करारी शिकस्त दी। सेमी फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की टीम ने नॉर्दर्न रेलवे को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »