नई दिल्ली। मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों ने यहां आयोजित 26वीं चरणजीत राय नेहरू कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में एनसीसी सोनीपत की टीम को गुरूवार को 1-0 से परास्त कर खिताब जीत लिया। मैच में एकमात्र गोल पेनल्टी कार्नर से 32वें मिनट में अकादमी की खिलाड़ी संस्कृति स्वान ने किया। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब ज्योति सिंह ने अर्जित किया।
अकादमी की टीम ने सेमीफाइनल में सोनीपत हरियाणा की टीम को 4-0 से हरा कर Ÿफाइनल में प्रवेश किया था। मध्य प्रदेश में संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ एसएल थाउसेन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण ओलम्पियन तथा खेल मंत्री हरियाणा सरकार संदीप सिंह ने किया।