28 Mar 2024, 21:47:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी खिलाड़ियों ने की थाउसेन से भेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 1:49AM | Updated Date: Nov 1 2019 1:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। नई दिल्ली से विजेता बनकर लौटी मध्य प्रदेश राज्य हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने आज खेल संचालक डॉ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की। डॉ. थाउसेन ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अकादमी के अंडर-15 वर्ग के बालक खिलाड़ियों ने साबित कर दिखाया है कि सब जुनियर हॉकी में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के खिलाड़ी चैम्पियन हैं। 

नई दिल्ली में आयोजित 37वें नेहरू सब जूनियर अंडर-15 हॉकी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी टीम के खिलाड़ियों ने जीता। विजेता टीम को ट्रॉफी और एक लाख साठ हजार रुपए की सम्मान निधि से पुरस्कृत किया गया। अकादमी के खिलाड़ी अंकित पाल को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित कर उन्हें 25 हजार रूपए की सम्मान निधि प्रदान की गई। इसी तरह मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक राजिन्दर सिंह को भी 15 हजार रूपए की सम्मान निधि प्रदान की गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »