23 Apr 2024, 23:49:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुरुष हॉकी : न्यूजीलैंड को 5-0 से हराकर भारत ने जीती ओलंपिक टेस्ट इवेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 3:53PM | Updated Date: Aug 21 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को यहां ओलम्पिक टेस्ट इवेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को 5-0 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए इस मैच में हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांता शर्मा, गुरशाहबजीत सिंह, और मनदीप सिंह ने गोल किए। न्यूजीलैंड ने राउंड रॉबिन मुकाबले में भारत को 2-1 से मात दी थी, लेकिन इस बार नतीजा अलग रहा।
 
भारत ने मैच की दमदार शुरुआत की और सातवें मिनट में ही उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने कोई गलती नहीं की और शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक गोल की बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम ने अपनी लय नहीं खोई। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला। 18वें मिनट में शमशेर ने गोल दागा। इसके बाद, दूसरे क्वार्टर में भारत ने न्यूजीलैंड को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »