19 Apr 2024, 13:00:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी : कोचिंग कैम्प के लिए 33 खिलाड़ियों की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 4:36PM | Updated Date: Jul 13 2019 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में 15 जुलाई से लगने वाले भारतीय महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैम्प के लिए 33 खिलाड़ियों को चयन किया है। चुने गए सभी खिलाड़ी 11 अगस्त तक चलने वाले इस कैम्प के लिए टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरिन को रिपोर्ट करेंगे। मरिने ने कहा, "आगामी कैम्प में हम हिरोशिमा में एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स में किए गए अपने प्रदर्शनों की समीक्षा करेंगे और यह भी देखेंगे कि हमें किन-किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।
 
हमारे पास कुछ ऐसे बिंदू हैं, जिसमें हम सुधार करना चाहते हैं और आगामी सप्ताह हम इसी चीज पर काम करेंगे।" कैम्प की समाप्ति के बाद भारतीय टीम जापान दौरे पर जाएगी, जहां उसे 2020 टोक्यो ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट खेलना है। 17 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा मेजबान जापान, आस्ट्रेलिया और चीन की टीमें भी हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा, "आस्ट्रेलिया, जापान और चीन के खिलाफ होने वाले मैचों में हम अपने खेल में सुधार करना चाहते हैं और एफआईएच ओलपिंक क्वालीफायर्स-2019 की तैयारी करना चाहते हैं। अगले चार सप्ताह तक हम इनहीं चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »